ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के माध्यम से उत्तराखंड राज्य के कई विभाग से संबंधित सेवाएं जन कल्याण के लिए प्रदान की जाती है

राजस्व सेवाएं

स्थायी निवास, चरित्र प्रमाण,हैसियत,आय, जाति, उत्तरजीवी, पर्वतीय, स्वतंत्रा सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र से संबंधित सेवाओं की ऑनलाइन सुविधा प्रधान की जाती है

पंचायती राज सेवाएं

ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से ग्राम पंचायत में नया परिवार जोड़ना, परिवार को पृथक करना, परिवार संसोधन, परिवार रजिस्टर की प्रतिलिपि की अन्य सेवाएं प्रदान की जाती है

सेवायोजन सेवाएं

राज्य सेवायोजन कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण, नवीनीकरण इत्यादि सेवाओं को ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से प्रधान की जाती है

समाज कल्याण सेवाएं

राज्य के विकलांग, विधवा, वृद्ध व्‍यक्तियों के कल्‍याण हेतु विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्‍था पेंशन सम्बंधित प्रमाण-पत्र ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के माध्यम प्राप्त किये जा सकते है

शहरी विकास सेवाएं

शहरी क्षेत्रों में जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र सेवाओं को ऑनलाइन ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से सुगमता से प्रदान की जाती है

अन्य सेवाएं

ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के माध्यम से कई और सेवाएं जैसे आपदा संबंधित मुआवजा, खाद्य लाइसेंस भी प्रदान की जाती है