प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान


प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान की शुरुआत हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लोगो को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने के लिए की गयी है । इस अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो  के नागरिकों को कंप्यूटर व डिजिटल उपकरणों जैसे टेबलेट, स्मार्टफोन आदि की ट्रेनिंग ईमेल भेजना व रिसीव करना, इंटरनेट चलाना, इंटरनेट से सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाना, इंटरनेट पर जानकारी ढूँढना व ऑनलाइन पेमेंट करना आदि 

ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान 2021 का उद्देश्य

जैसे की आप लोग जानते है कि देश के ग्रामीण नागरिक या तो अनपढ़ होते है या फिर कम पढ़े लिखे होते है वर्ष 2014 में नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (NSSO) द्वारा शिक्षा पर किये गए सर्वे के अनुसार भारत में केवल 6 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों के पास घर में एक कंप्यूटर हैं। जिसका मतलब है 15 करोड़ से ज्यादा परिवारों के पास कंप्यूटर नहीं है ।इस सभी बातो को देखते हुए केंद्र सरकार ने ग्रामीण लोगो को लाभ पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान को शुरू किया है इस योजना के ज़रिये देश के ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों में डिजिटल जागरूकता व शिक्षा को बढ़ावा देना है। इस  ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान 2021  के तहत ग्रामीण परिवारों के एक सदस्य को आत्मनिर्भर बनाना और सशक्त बनाना 

पीएम ग्रामीण डिजिटल साक्षारता अभियान 2021 के दस्तावेज़

·         आवेदक भारतीय निवासी होना चाहिए ।

·         आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष एक बीच होनी चाहिए ।

·         आवेदक का आधार कार्ड

·         पहचान  पत्र

·         आयु प्रमाण पत्र

·         मोबाइल नंबर

·         पासपोर्ट साइज फोटो